बेटे को कोचिंग छोडऩे जा रही महिला पर कट्टा अड़ाकर लूटी चेन
Aug 25 2021
ग्वालियर। बदमाश कितने बेखौफ है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा सकता है कि बीते 24 घंटे में लूट की दो वारदात हो चुकी है। मंगलवार देर रात महिला से बाइक सवार पर्स लूट ले गए थे। अभी उसमें पुलिस पड़ताल ही कर रही है कि बुधवार शाम कम्प्यूटर व्यवसायी की पत्नी की एक्टिवा को ओवरटेक कर दो बदमाशों ने माथे पर कट्टा अड़ा दिया। बदमाशों ने गले में पड़ी चेन पर हाथ मारा। महिला ने चेन बचाई तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। महिला के साथ में उसका बेटा भी था।
महिला ने बदमाशों के तेवर देख चेन ले जाने दी है। पर पूरी घटना पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। लूटी गई चेन की कीमत 65 हजार रुपए बताई जा रही है।
उपनगर ग्वालियर के किलागेट निवासी विक्रांत सिंह चंदेल कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। साथ ही जयेन्द्रगंज राजीव प्लाजा के सामने कम्प्यूटर हार्डवेयर की शॉप है। उनकी पत्नी सुषमा चंदेल बुधवार शाम बेटे को पड़ाव लक्ष्मीबाई कॉलोनी उसकी कोचिंग छोडऩे जा रही थीं। सेवानगर का रास्ता कुछ खराब था इसलिए वह कांति नगर और गांधी नगर से होते हुए लक्ष्मीबाई कॉलोनी जा रही थीं। वह कांति नगर पहुंची ही थी कि तभी उनको ओवरटेक कर बाइक सवार दो युवक आगे आए। पीछे बैठे बदमाश ने सुषमा के गले पर हाथ डाला। जिस पर सुषमा ने अपनी 14 ग्राम सोने की चेन को बचाने के लिए हाथ रखा। इसी समय बदमाश ने कट्टा उनके माथे पर अड़ा दिया। बदमाशों के तेवर देखते ही सुषमा घबरा गईं और बदमाश उनके गले से चेन खींचकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना की सूचना सबसे पहले महिला ने अपने पति को दी। साथ ही पुलिस को बताई। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही कांग्रेस नेता सुनील शर्मा स्पॉट पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार देर रात को भी इसी इलाके में हुई थी लूट
इस इलाके में मंगलवार देर रात लूट हुई थी। तब चार शहर का नाका निवासी ज्योति बाथम को लुटेरों ने शिकार बनाया था। ज्योति पैदल-पैदल पड़ाव चौराहा की तरफ आ रही थीं। इसी समय बाइक सवार तीन बदमाश आए और पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 5 हजार रुपए रखे हुए थे। उसमें लूट का मामला दर्ज हो चुका है।
वारदात के घटना स्थल कांति नगर में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर घटना के लाइव वीडियो फुटेज मिले हैं। बदमाश 5.21 बजकर 47 सेकेंड पर आए और सिर्फ 12 सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। इसके बाद पुलिस सड़कों पर उनकी छानबीन करती रह गई है। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने चेहरा भी नहीं ढका था।
उसकी आंखे देखकर मैं दहशत में आ गई थी
लूट की शिकार सुषमा ने बताया कि वह अपने बेटे को कोचिंग छोडऩे जा रही थीं। तभी कांति नगर में ओवरटेक कर एक बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा। सबसे पहले मैंने अपनी सोने की चेन बचाने गले पर हाथ रखा। पर उस बदमाश के हाथ में कट्टा था जो उसने मेरे माथे पर तान दिया। उसकी आंखे लाल थीं और उन्हें देखकर मैं दहशत में आ गई थी। बेटा भी साथ में था। मैंने चेन छोड़ दी। अगर मैं चेन नहीं देती तो वह गोली भी मार सकते थे।
पीडिता ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी। दोनों ने बाइक से ओवरटेक कर झपट्टा मारा। इस दौरान लुटेरों की बाइक गिरते-गिरते बची। पर वह संभले और महिला पर कट्टा तान दिया। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के लगभग होगी। लूट करने वाले ने सिर पर सफेद साफी बांधी थी। चेहरा खुला हुआ था और दाढ़ी थी। जो बाइक चला रहा था वह कुछ दूरी पर खड़ा था। उसका चेहरा साफ नहीं दिखा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









