कांग्रेस ने कका डोंगर सिंह को किया नमन

Aug 24 2021

ग्वालियर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कका डोंगर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह के निवास पर अनेक समाजसेवियों और कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर कक्का के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कका ने पूरे जीवन शोषित और पीडि़तों की सेवा की और आज हमें उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर शोषित और पीडि़तों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।