गारवेज शुल्क को लेकर चेंबर ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Aug 24 2021

ग्वालियर। मंगलवार को चेबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय गोयल और मानसेवी सचिव डॉ.प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में व्यवसाईयों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मोतीमहल स्थित संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त आशीष सक्सैना से मुलाकात कर गारवेज शुल्क को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर व्यवसाईयों ने संभागायुक्त से आग्रह किया कि बिना गारवेज शुल्क के सपत्तिकर जमा कराया जाए साथ ही 6 प्रतिशत छूट के साथ सपत्तिकर जमा करने की अवधि को दो माह और बढ़ाई जाए जिससे सभी लोग अपनी सुविधा के अनुसार सपािकर जमा कर सकें। संभागायुक्त श्री सक्सैना ने चेबर पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और उसका निराकरण किया जाएगा।