5 दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Aug 24 2021

ग्वालियर। ग्वालियर जिला शतरंज ग्वालियर द्वारा 5 दिवसीय नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  आज मंगलवार को दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए ग्वालियर जिला शतरंज के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 18 महीने से कोरोना वायरस के चलते शतरंज की गतिविधियों को जारी रखने में असमर्थ थे। लेकिन अभी स्थिति ठीक होने के कारण 5 दिवसीय नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर सम्पूर्ण कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन को 24 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है । यहां आयोजन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
 इस आयोजन में बच्चों को शतरंज की बारीकियां सीखने का कार्य शतरंज के प्रशिक्षक राजेश द्विवेदी एवम् आकाश सेठ द्वारा किया जा रहा है। संजय क_ल ने बताया इसमें रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।  इसलिए आपसे निवेदन है कि समय-समय पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया है। इसमें आन स्पाट रजिस्ट्रेशन किये जायेंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। आज बच्चों को सर्व प्रथम शतरंज क्या है और शतरंज के खेल में क्या क्या होता है। चैस बोर्ड पर हर तरफ नजर रखो और मोहरों को पोजीशन बेहतर ढंग से खिलाओ पर प्रकाश डाला।