5 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
Aug 24 2021
ग्वालियर। कुछ समय पहले अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 5 करोड़ रुपए की जमीन को समतल कराने पहुंची जिला प्रशासन और पुलिस की टीम से स्थानीय लोगों ने झूमाझटकी कर दी। लोग मंदिर की दीवार तोडऩे से आक्रोशित थे। मंदिर में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता वीरसिंह तोमर वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए पीछे धकेला।
इस दौरान कांग्रेस नेता और बहोड़ापुर थाना पुलिस के बीच में झड़प और झूमा झटकी हुई। बाद में पुलिस ने सभी को पीछे खदेड़ दिया। तत्काल जेबीसी मशीन से मंदिर की दीवार को तोड़ दिया गया। इस दौरान आक्रोशित ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर सर्कल के बहोड़ापुर स्थित लक्ष्मण तलैया इलाके में हनुमान मंदिर के पास सरकारी जमीन सर्वे क्रमांक 741 की 14 हजार वर्गफीट जमीन जिसकी अनुमानित कीमत 5 से 6 करोड़ रुपए है। इस जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा सालो पहले कब्जा कर नासिर खान नाम के मैकेनिक को कार गैराज खुलवा दिया था। कुछ दिन पहले जब इस बात की जानकारी एसडीएम प्रदीप तोमर को लगी तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उस समय कार गैराज संचालक नासिर को अतिक्रमण हटाने का नोटिस देकर गैराज को सील कर सरकारी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया था।
आज कब्जे में ली गई जमीन को समतल कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम बहोड़ापुर थाना पुलिस को लेकर पहुंची थी। नगर निगम के मदाखलत अमले ने जैसे ही जेसीबी मशीन से जमीन के चारों ओर बनी दीवार को तोडऩा शुरू किया तो वहां कांग्रेस नेता वीरसिंह तोमर अपने समर्थकों के साथ आ पहुंचे। जहां उन्होंने अतिक्रमण का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के दौरान पुलिस बल के साथ हंगामा कर रहे लोगों ने झूमा झटकी तक कर दी। हंगामा कर रहे लोगो का आरोप था कि प्रशासन के द्वारा मंदिर की बाउंड्री को तोड़ा गया है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर अपनी कार्रवाई को पूरा किया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम ग्वालियर प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि कुछ दिनों पहले सर्वे क्रमांक 741 की शासकीय जमीन से अतिक्रमण को मुक्त कराने के बाद कब्जे में लिया गया था। अब उस जमीन को समतल कराने के लिए आए हुए थे। लोगों ने हंगामा किया है, लेकिन कार्रवाई पूरी की गई है। इस जमीन पर नासिर खान नाम के व्यक्ति ने कार गैराज खोल लिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









