सड़क से उठ रही धूल व संक्रमण से मास्क करेगा बचाव
Aug 23 2021
ग्वालियर। सावन के महीने में झमाझम बारिश से शहर की सड़कें उखड़ गईं। जब इन सड़कों से तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं तो धूल के गुबार उठते हैं। इस कारण से शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। सड़कों से उठती धूल के गुबार व कोरोना संक्रमण से मास्क बचाव करेगा।
जीआर मेडिकल कॉलेज के प्रो. दिलीप कोठारी का कहना है कि मैंने रक्षा बंधन पर बहन से रक्षा सूत्र बंधवाया पर गिफ्ट के रूप में मास्क का पैकट दिया और बहन से वचन भी लिया कि वह मास्क लगाए और प्रदूषण व महामारी से खुद का बचाव करे। हालांकि बारिश प्रदूषण के स्तर को घटा रही है। यह बात सिटी सेंटर पर लगी प्रदूषण के लाइव आंकड़े दिखाने वाली मशीन बता रही है। क्योंकि जिन दिनों बारिश हुई उन दिनों पीएम10 का मान कम रहा। फूलबाग पर लगी मशीन पिछले एक सप्ताह में चार दिन खराब रही। जिस पर प्रदूषण बोर्ड के अफसरों का ध्यान नहीं जाता। पिछले एक साल में मशीन अभी चालू हुई और वह किसी भी दिन बंद पड़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का भी कहना है कि प्रदूषण और संक्रमण से मास्क ही बचा सकता है इसलिए इसे अपनाएं और सुरक्षित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









