7 साल से था फरार, राखी बंधाने आए दुष्कर्मी को पुलिस ने पहना दी हथकड़ी
Aug 23 2021
ग्वालियर। 9वीं की छात्रा को 47 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला शातिर बदमाश पुलिस को 7 साल से चकमा दे रहा था। इधर उसके मददगार भाई, भाभी और बहन भी फरार थे। शहर में एक बहन रहती थी। जिस पर पुलिस निगरानी रखे हुए थी, लेकिन वह भी हर 2 महीने में घर बदल लेती थी। इस बार ऐसा नहीं हो सका। 7 साल बाद बहन से राखी बंधाने आए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने राखी से पहले हाथ में हथकड़ी पहना दी। आरोपी के साथ उसकी भाभी भी पकड़ी गई है। यह कामयाबी हजीरा पुलिस को मिली है। अभी इस मामले में आरोपी का भाई और बहन फरार हैं।
यह था पूरा मामला
हजीरा के गदाईपुरा निवासी 14 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) 9वीं की छात्रा है। 18 दिसंबर 2014 को छात्रा को पास ही रहने वाला कल्लू सोनी अपने साथ भगाकर ले गया था। इस काम में उसकी बड़ी बहन मिथलेश ने मदद की थी। कल्लू, छात्रा को लेकर नागपुर अपने भाई श्याम सोनी और भाभी अनीता के पास ले गया। यहां 47 दिन तक उसे रखा और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। हजीरा पुलिस की टीम ने नाबालिग को नागपुर से बरामद किया था, लेकिन आरोपी कल्लू सोनी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। वहां से पुलिस ने उसकी उसकी बहन मिथलेश, भाभी अनीता को गिरफ्तार किया था। बाद में यह दोनों भी बेल जंप कर फरार हो गईं। लगातार पुलिस कल्लू की तलाश कर रही थी। पूरे परिवार का गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। पुलिस पर लगातार दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। टीआई हजीरा आलोक सिंह परिहार ने आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी एएसआई शैलेन्द्र सिंह को दी।
बहन के घर पर रख रही थी नजर
पुलिस ने इस काम के लिए आरोपी की छोटी बहन जो इस मामले में आरोपी नहीं थी, उस पर नजर रखना शुरू किया। बहन भी बहुत तेज थी और बार-बार शहर में अपना घर बदल लेती थी, पर पुलिस भी परछाईं की तरह पीछे लगी थी। पुलिस को पता था कि रक्षाबंधन पर आरोपी जरूर बहन के घर आएगा। अभी हाल ही में दुष्कर्मी की बहन ने गोला का मंदिर गोवर्धन कॉलोनी में किराए पर घर लिया था।
पुलिस को सूचना मिली कि 7 साल से जो आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था वह अपनी बहन के घर आया है। साथ में उसकी फ्रॉड भाभी अनीता भी है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसे राखी बांधने की तैयारी चल रही थी। पर उससे पहले ही पुलिस ने उसके हाथ में हथकड़ी डाल दी। हालांकि उसकी बहन की मांग पर उसे तिलक कर राखी बांधने दी उसके बाद थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी कल्लू के साथ ही उसकी भाभी अनीता को भी गिरफ्तार किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









