शहर की सफाई व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं लौटी, ऐसे कैसे ग्वालियर होगा नंबर वन
Aug 23 2021
ग्वालियर। शहर को स्वच्छता में नंबर वन पर लाने के लिए नगर निगम भले ही बड़े-बड़े दावे कर ले पर आज भी कई स्थान ऐसे हैं जहां काफी दिनों से कचरा नहीं उठा और वहां के वाशिंदे इन कचरे के ढेरों से विभिन्न संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
वेतन व अन्य मांग को लेकर सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाते हैं और इसका प्रभाव शहरवासियों पर पड़ता है। आखिर बार-बार क्यों कर्मचारियों को हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ता है और इनकी समस्या का आज तक शासन प्रशासन क्यों स्थाई समाधान नहीं कर पाया यह कई प्रश्न ना सिर्फ शहर की सफाई व्यवस्था ग्रहण लगा रहे हैं बल्कि शहर को सफाई व्यवस्था में नंबर वन पर लाने के सभी दावों को खोखला साबित कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में नंबर वनपर लाने के लिए शासन द्वारा करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया जाता है और दावा किया जाता है कि शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद है।
अभी ठीक रक्षाबंधन और मोहर्रम के पहले अचानक से वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। हालांकि रक्षाबंधन से ठीक पहले अघिकांश कर्मचारी काम पर वापस लौट आए और उन्होंने काम शुरू कर दिया जिसके कारण कई इलाके कचरे से मुक्त हो गए पर आज भी कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और इन कर्मचारियों के कारण आज भी कई स्थान ऐसे हैं जहां पर कचरे के ढेर लगे हैं और इन कचरे के ढेरों के कारण यहां रहने वाले लोगों को इस कचरे की बदबू से विभिन्न संक्रामक बीमारियां ग्रसित कर रही हैं इतना ही नहीं। इन कचरे के ढेर के कारण यहां से निकलने वाले लोग भी इसका शिकार होकर चिकित्सकों की शरण में पहुंच रहे हैं।
सफाई को लेकर पूर्व में निगमायुक्त पर गिर चुकी है गाज
विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं और समाधान के लिए कई बार आश्वासन मिल चुके। यहां तक कि पिछली बार शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर तत्कालीन निगमायुक्त पर गाज गिर गई थी और निगमायुक्त का पदभार आनन-फानन में शिवम वर्मा को सौंपा गया था। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग स्वयं की और सफाई अमले की समस्याओं को ना सिर्फ सुना बल्कि उनका समाधान भी किया लेकिन जैसे ही निगमायुक्त शिवम वर्मा को ग्वालियर से श्योपुर कलेटर बनाकर भेजा गया वैसे ही शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर से भगवान भरोसे हो गई और आज हालात यह है कि कई जगह पर कई दिनों से कचरा नहीं उठा जिसके कारण कचरे के ढेर लगे हुए हैं और इन कचरे के ढेरों से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









