युवा शक्ति संगठन 100 परिवारों को राशन दिया

Aug 22 2021

ग्वालियर। रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए ग्वालियर शहर से 70 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत विजयपुर बाबू का डेरा झंडा का डेरा प्राकृतिक आपदा बाढ़ से अपने घर गवा चुके त्रिपाल में रहकर अपने घर चलाने को मजबूर ऐसे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ग्वालियर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने त्यौहार एवं उनकी जरूरतों को देखते हुए उनके बीच पहुंच कर महा अन्न दान 5 किलो आटा 1 किलो चावल 1 किलो दाल 1 किलो शक्कर सरसों का तेल नमक का पैकेट मसालों के पैकेट की पूरी किट उपलब्ध करा कर पूरे गांव में 100 परिवारों से अधिक परिवारों को राशन देकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह रावत, अनिल जैन, हेमंत उपाध्याय, अतिबल सिंह, विनोद साहू, रजनी भदोरिया, अंजलि बत्रा, भानु प्रताप सिंह राजपूत, शाहिद खान, राहुल चौधरी, विशाल रजक, अनुज शर्मा, शुभम एवं समीक्षा गुप्ता फैंस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।