भाई को राखी नहीं बांध पाने से महिला आरक्षक थी दुखी पुलिसकर्मी बोले-चिंता मत करो तुम्हारे इतने सारे भाई तो हैं, सभी ने बंधवाई राखी
Aug 22 2021
ग्वालियर। रक्षाबंधन पर अनूठी पहल हजीरा थाने में देखने को मिली। हजीरा थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सपना चौहान उदास मन से रविवार को ड्यूटी पर आई। साथी जवानों के पूछने पर उसने बताया कि त्योहार होने के बाद भी अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध पाई। इतना कहने के साथ महिला आरक्षक की आंखें नम हो गईं। सपना को दुखी देखकर थाने में मौजूद अधिकारियों व जवानों ने कहा कि चिंता क्यों करती हो, तुम्हारे इतने सारे भाई तो हैं, इतना कहते हुए जवानों ने अपनी कलाई राखी बांधने के लिए आगे बढ़ा दी। सपना ने सभी को खुशी से राखी बांधी। पुलिस के जवानों ने राखी बंधवाने के बाद बहन की रक्षा का संकल्प लिया।
हजीरा थाने में पदस्थ सपना चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसकी ड्यूटी सुबह 6 बजे थी। वह सुबह ड्यूटी पर पहुंच गई। भाई को राखी बांधने का समय नहीं मिलने के कारण थोड़ी उदास थी। थाने में मुंशी राजीव ने कहा कि मेरी भी कलाई सुनी है। सपना तुम मुझे ही भाई समझकर राखी बांध दो। राजीव के राखी बांधने के बाद कई हाथ मेेरे सामने राखी बंधवाने के लिए सामने आ गए। थाने में मौजूद एएसआइ शैलेद्र सिंह चौहान सहित सभी जवानों ने मुझसे राखी बंधवाई और मैंने उनका मुंह मीठा कराया। सभी ने अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया।
राखी बंधवाकर बहन की रक्षा का संकल्प लिया
एएसआइ शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि त्योहार मनाने का हम लोगों को बहुत कम मौका मिलता है। इसलिए मन थोड़ा सा व्यथित भी होता है, लेकिन आज थाने में पदस्थ बहन सपना चौहान से राखी बंधवाकर मन प्रफुल्लित हो गया। अहसास हुआ कि पुलिस विभाग एक परिवार ही तो है। सभी जवानों ने बहन सपना से राखी बंधवाकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









