रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मना गजकेसरी योग में भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी
Aug 22 2021
ग्वालियर। रविवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा पर धूमधाम से गजकेसरी योग में मनाया गया। इस बार भी रक्षाबंधन के त्योहार पर कोविड का साया है, लेकिन बाजारों में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। इस बार यह रक्षाबंधन राजयोग में आया है। भद्रा नहीं रहने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकी।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी सेंट्रल जेल में भाई बहनों से राखी नहीं बंधवा पाये। कोरोना संक्रमण न फैले इस लिये यह कदम उठाया गया है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
रक्षाबंधन पर घेवर की सबसे ज्यादा मांग रही। बाजार में इन दिनों अगर मिठाई में सबसे ज्यादा मांग हो रही है तो वह घेवर। दुकानदार घेवर के कई प्रकार की वैरायटी तैयार कर रहे हैं। मलाई वाला, दूध वाला घेवर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो फीके घेवर की मांग हो रही है लेकिन मीठे घेवर को कम पसंद ग्राहक कर रहे हैं। बहनें अपने ससुराल से पीहर आती है तो घेवर लेकर जरूर आती हैं। वैश्य समाज में घेवर का प्रचलन ज्यादा है। दानाओली, नई सड़क, हनुमान चौराहा सहित हलवाई की दुकानों पर इन दिनों घेवर खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है।
474 साल पहले बना था ऐसा योग
पंडित हरिकिश्न शास्त्री की माने तो सामान्यता रक्षाबंधन का पर्व श्रावण नक्षत्र में मनाया जाता है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन के दिन सावन पूर्णिमा पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बना है। गुरु, कुंभ, राशि में बक्री है और इसके साथ ही चंद्रमा भी रहा। इन ग्रहों की वजह से गजकेसरी योग बना है। रक्षाबंधन के दिन सूर्य, मंगल और बुध, सिंह राशि में हैं। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि में उसका मित्र मंगल भी रहेगा। इस दिन शुक्र, कन्या में रहें। ग्रहों के यह योग शुभ फल देने वाले हैं। ऐसा योग 2021 से पहले 474 साल पहले बना था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









