बैजाताल फसाड लाइटिंग से जगमगाया

Aug 21 2021

ग्वालियर। ऐतिहासिक शहर के रुप में अपनी पहचान रखने वाले ग्वालियर शहर को विश्व मानचित्र पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी काँरपोरेशन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में फसाड लाइटिंग परियोजना के तहत ग्वालियर के हेरिटेज वास्तुकला को रात में सबकी निगाहों का आकर्षण बनाने के लिए अत्याधुनिक लाइटिंग प्रभाव से रोशन किया जा रहा है।  परियोजना के तहत मोतीमहल स्थित तैरते रंगमंच के नाम से मशहुर ऐतिहासिक स्थल बैजाताल पर फसाड लाइटिंग का कार्य पूर्ण कर इसकी टेस्टिंग की गई।
वर्तमान में ग्वालियर किले सहीत महाराज बाडा की ऐतिहासिक ईमारतो पर फसाड लाइटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब फसाड लाइटिंग से रोशन शहर की ऐतिहासिक ईमारतो के भव्य नजारे को सैलानी देख सकेगे।
स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा शहर को पर्यटन नशे में अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से कई कार्य गतिशील है। औऱ उन्ही में से एक फसाड लाइटिंग परियोजना है, जिसके तहत शहर की ऐतिहासिक ईमारतो के बाहरी हिस्सो को अत्याधुनिक लाइटिंग व्यवस्था से रोशन करने का कार्य किया जा रहा है इसके प्रथम चरण में हद्धयस्थल महाराज बाडा की ऐतिहासिक इमारतों सहीत ग्वालियर किले की लगभग 600 मीटर की दीवार पर अत्याधुनिक लाइट लगाने का कार्य पूर्व में ही किया जा चुका है। बैजाताल पर चल रहे कार्य को भी पूर्ण कर टेस्टिंग कर ली गई है। श्रीमती सिंह नें बताया कि इस लाइटिंग व्यवस्था को जयपुर, दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों की तर्ज पर वॉर्म हेरिटेज लाइटिंग में लगाया जा रहा है, ताकि शहर की ऐतिहासिक विरासत को एक अलग पहचान मिल सके।