संस्कृति शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह का समापन
Aug 21 2021
ग्वालियर। भारत विकास परिषद की शाखा संस्कृति द्वारा संस्कृति सप्ताह का समापन जीवाजी क्लब में संपन्न हुआ यह कार्यक्रम 7 दिन चला जिसमें पहले दिन बेल एयर पलिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सप्ताह के दूसरे दिन स्वर्ग सदन आश्रम में निराश्रित लोगों के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया गया तीसरे दिन फूलबाग चौराहे पर सदस्यों के साथ यातायात जागरूकता अभियान के पंपलेट बांटे गए सप्ताह के चौथे दिन वृद्ध लोगों को 50 जोड़ी स्लीपर दी गई पांचवें दिन शारदा बालग्राम में गौ पूजन तथा चारा आदि दिया गया छठवें दिन आश्रम में जाकर अनाथ लोगों को भोजन वितरण किया गया सातवें दिन जीवाजी क्लब में संस्कृति सप्ताह का समापन समारोह किया गया।
इसके मुख्य अतिथि लक्ष्मीबाई महिला बैंक की संस्थापक अलका श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता पीडी मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि अलका कुशवाह थी इस मौके पर संरक्षिका मेजर आशा माथुर उपस्थित थीं।
अतिथियों का स्वागत भाषण शाखा की अध्यक्षा सुधा गुप्ता द्वारा दिया गया। अतिथियों का परिचय प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता द्वारा दिया गया कार्यक्रम का संचालन प्रांत की प्रांतीय महिला सहभागिता प्रमुख रचना गोयल द्वारा किया गया सचिव रिपोर्ट दामिनी गुप्ता द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम की संयोजिकाऐं शशि पवार आरती गर्ग और सुलेखा राजपूत तथा आभार निधि गर्ग ने दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









