हम सब का एक ही नारा एड्स मुक्त हो देश हमारा: डॉ. संजय
Aug 21 2021
ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव व न्यू इंडिया एट द रेट 75 के अवसर पर रेड रिबन क्लब द्वारा माधव महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने निकाली जन जागरूकता रैली तथा एड्स का लेगो बनाकर जागरुकता का कार्य किया गया। माधव महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र -छात्राओं ने प्रथम चरण में एचआईवी एड्स जन जागरण अभियान के अंतर्गत रैली हनुमान चौराहा लक्ष्मीगंज से होकर माधव कॉलेज पर समाप्त हुई। रैली के दौरान स्वयं के द्वारा बनाए गए नारो को बोलकर एड्स जागरूकता के नारे लगाए ताकि आमजन जागरूक हो सके। रैली का नेतृत्व विभागा अध्यक्ष डॉ. सदय रस्तोगी एवम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पांडेय कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के द्वारा किया गया।
डॉ. संजय ने कहा सही जागरुकता एवं जानकारी से बच सकते हैं एड्स की बीमारी से उन्होंने एचआईवी से होने वाले संक्रमण से सुरक्षा के उपायों का विस्तृत विवेचन किया और जन समुदाय को सुरक्षा के उपाय बता कर सावधानी रखने के लिए आग्रह किया उन्होंने बताया एड्स छुआ छुट की बीमारी नहीं है एड्स प्रेरित व्यक्ति के साथ मिलकर हमें जागरुकता का कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में अनिरूद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, अंजलि, सोनिया, शीतल, शिवांगी, परिधि, यश, आयुष, रोहित, लक्ष्मण, कर्ष, नितिन, वैष्णवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं को सद्भावना एवं एचआईवी एड्स जागरुकता की शपथ दिलाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









