रक्षाबंधन रविवार को, बाजारों में बढ़ी भीड
Aug 21 2021
ग्वालियर। आज रविवार को रक्षाबंधन पर्व शहर के साथ-साथ जिले भर में हर्षउल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजारों में सुबह से लेकर देररात तक भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ होने के बाबजूद भी व्यवसाई और खरीदार कोरोना को भूल गए जिसके परिणाम स्वरूप महज एक सप्ताह में कोरोना के 11 संक्रमित मिले। अगर अब भी नहीं सुधरे और मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा तो आने वाले समय में हालात बिगड़ सकते हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए रक्षाबंधन के त्योहार पर खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहे हैं तो मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का ध्यान जरूर रखें, कहीं ऐसा न हो बाजारों में त्योहार की भीड़ में लापरवाही से शामिल होकर आप भी अपने घर तक संक्रमण ले आए।
उल्लेखनीय है कि आज रविवार (22 अगस्त) को राखी का त्योहार रक्षाबंधन है पर इससे पहले ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में लोगों भीड़ नजर आ रही है। विशेषकर महिला खरीदार ज्यादा नजर आ रही हैं। बाजारों के फुटपाथ भी राखी की दुकानों से सज गए हैं पर यही समय है जब सावधान रहने की जरूरत है। मुरार के व्यवसाईयोंकी बात माने तो अचानक बाजार में आम दिनों की तुलना में खरीदारों की भीड़ दोगुना हो गई है। जो बाजार रात 8 बजे तक बंद हो रहे थे वह अब रात 10 बजे तक खुल रहे हैं। यही हाल लश्कर के बाजारों का भी है।
टे्रन और बसों में नहीं मिल रही जगह
बाजारों के साथ-साथ ट्रेन और बसों में भी रस है। ट्रेनों में अगले 10 दिन तक की वेटिंग चल रही हैं तो बसों में त्योहार पर घर आने जाने वाले लोगों की भीड़ है। कोरोना नियम तो दूर की बात क्षमता से ज्यादा सवारी भरी हुईं थीं। 32 सीटर बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। रास्ते में मिलने वाले यात्री अलग से सवार होंगे, लेकिन कार्रवाई करने वाले जिमेदार कहीं नहीं दिख रहे थे।
बाजारों में कार्रवाई ठप
सरकार, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग यूं तो संभावित तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी का दावा कर रहे हैं, लेकिन बाजारों में कार्रवाई पूरी तरह बंद पड़ी है। बाजारों में न तो बिना मास्क बैठे दुकानदारों पर कोई एशन लिया जा रहा है न ही ग्राहकों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।
संक्रमितों में 9 लोग सेना के
ग्वालियर में बीते 7 दिन में 11 नए कोरोना केस मिल चुके हैं। यह बात अलग है कि इनमें से 9 सेना, बीएसएफ से जुड़े हुए हैं पर यहां के लोगों का आना जाना शहर के बाजारों में ही है। सेना से जुड़े लोगों की राशन से लेकर कपड़े और अन्य खरीदारी मुरार सदर बाजार से ही होती है। इसी तरह बीएसएफ टेकनपुर से जुड़े सभी लोग लश्कर बाजार में ही खरीदारी करते हैं।
भीड़ के कारण कई जगह बने जाम के हालात
रक्षाबंधन में सिर्फ एक दिन ही बचा है। इसके चलते बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। सड़क पर हॉकर्स, हाथ ठेले से लेकर दुकानदारों ने भी सामान बाहर रखा हुआ है, इससे दिनभर जाम के हालात बन रहे हैं। इसे लेकर न तो पुलिस अफसरों ने कोई प्लानिंग की और न ही नगर निगम का अमला सड़क घेरकर कारोबार करने वालों को हटा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









