कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन

Aug 20 2021

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांध्राी की जयंती पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया और उनके बतााए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज देश में जो भी तकनीक है उसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का अहम योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हमें उनके बताए मार्ग का अनुशरण करते हुए सेवा कार्य करना चाहिए।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन पर शहर भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एनएसयूआई द्वारा शिन्दे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और स्व.राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।