कर्बला में दफन हुए ताजिये पुलिस प्रशासन ने किए चॉक-चौबंद प्रबंध
Aug 20 2021
ग्वालियर। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मोहर्रम वाले दिन मोहर्रम का जुलूस नहीं निकालने के आदेश पूर्व में ही जारी कर दिए गए थे। आज मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन का यौम-ए-शहादत बलिदान दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दिन ताजिये स्थानीय कर्बला परिसर लाए गए। इसमें सभी समुदाय के गणमान्य नागरिक शरीक होकर शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत (श्रद्घांजलि) पेश कर रहे हैं।
योम-ए-शहादत के लिए नगर निगम, शासन, पुलिस प्रशासन व मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। कर्बला परिसर में पेयजल, प्रकाश, सड़कों की आवश्यक मरमत, प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, प्राथमिक चिकित्सा आदि की व्यवस्थाएं कर्बला परिसर में की गई हैं। कर्बला (सागरताल) के चारों और 10 फीट ऊंची जाली सुरक्षा के लिए लगाई गई है। ताजियों को दफनाने के लिए आवंटित भूमि, जो कि सुसेरा रोड पानी की टंकी के नीचे दी गई है उसमे रात में ही गढडे खोद दिए गए।
रात से ही शहर के प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। खासकर कर्बला सागरताल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी समय-समय पर अपने स्तर पर मॉनीटरिंग कर अधिकारियों और अधीनस्थों को निर्देशित कर रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









