फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, भीड़ पर प्रशासन का अंकुश नहीं . लोग कोरोना को भूले, हुए लापरवाह

Aug 20 2021

ग्वालियर। शहर के साथ-साथ प्रदेश भर में एक बार फिर से कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। इसका अहम कारण जहां लोग कोरोना को भूल जमकर खरीदारी करने में जुटे हुए हैं वहीं बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच प्रोपर तरीके से नहीं हो रही जिसके परिणाम स्वरूप शहर में कोरोना संक्रमितों की संयख में एक बार फिर से वृद्धि होना प्रारंभ हो गई है। प्रशासनिक अमला बाढ़ पीडि़तों में लगा हुआ है और बाजारों में अपार भीड़ कोरोना को खुला आमंत्रण दे रही है। अगर समय रहते प्रशासन अलर्ट नहीं हुआ तो आने वाले पर्व और त्योहारों पर हालात बिगड़ सकते हैं और हालात को संभालने में प्रशासन को काफी मशकत करनी पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि लगभग डेढ़ महीने बाद एक बार फिर से कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिये और शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है। मोहर्रम और रक्षाबंधन पर्व होने के कारण बाजारों में जिस प्रकार से भीड़-भाड़ बढ़ी है उससे कोरोना का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। पूर्व की भांति प्रशासन इन दिनों जब सती की जरूरत है तब सुस्त हो गया है और इसका प्रमुख कारण जहां प्रशासनिक अमला बाढ़ पीडि़तों को सहायता उपलध कराने और उनकी जांच-पड़ताल में जुटा हुआ है वहीं दूसरी तरफ लोग कोरोना को पूरी तरह से भूल चुके हैं। बाजारों में लोग भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क लगाना भूल चुके हैं वहीं दुकानदार भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह से भूलकर अपने व्यवसाय में लगे हुए हैं। अहम बात यह है कि पहले बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों के खिलाफ जिस प्रकार से प्रशासन और पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही थी अब पूरे शहर में कहीं भी इस प्रकार की सती नजर नहीं आ रही और हालात यह है कि आमजन के साथ-साथ व्यवसाई वर्ग भी लापरवाह हो गया है।
कोरोना का असर कम होने के बाद प्रशासन ने शहर को अनलज्ञॅक जरूर किया था लेकिन अनलॉक करने के साथ ही व्यवसाईयों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अनलॉक के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन भी अनिवार्य रूप से करें ताकि कोरोना पुन: पांव ना पसारे लेकिन अधिकांश दुकानदार कोरोना गाइडलाइन का पालन ना तो स्वयं कर रहे हैं और ना ही ग्राहकों को करने के लिए जागरुक कर रहे हैं इसका परिणाम यह है कि शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सुबह से लेकर देररात तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
चैकिंग के नाम पर हो रही है खानापूर्ति
पूर्व में जिस समय कोरोना कर्यू और लॉकडाउन के समय शहर में जगह-जगह पुलिस बल मास्क को लेकर अलर्ट मोड में रहता था आज वैसा कहीं भी कुछ नजर नहीं आ रहा और एक दो घंटे के लिए शाम के समय चौराहों पर पुलिस बल खड़ा हो जाता है और चैकिंग के नाम पर खानापूर्ति कर दो घंटे बाद चौराहों से पुलिस बल गायब हो जाता है। इससे लोगों का चालान को लेकर डर खत्म हो गया है और लोग बिंदास होकर बिना मास्क के सड़कों पर अपने वाहनों के साथ फर्राटे मारकर दौड़ रहे हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग की हवा निकली
बाजारों और वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह से हवा निकल गई और लोग एक-दूसरे से चिपक-चिपक कर जमकर खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। यही हाल ऑटो और टेपो की है जहां लोग वाहनों में एक-दूसरे के साथ सटकर यात्रा कर रहे हैं। ना व्यवसाई इस पर ध्यान दे रहा और ना ही वाहन चालक। शहर को अनलॉक करते समय प्रशासन ने स्पष्ट निर्देंश दिए थे कि अनलॉक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और लोगों को जागरुक करें। 
बाहर से आने वाले लोग बढ़ा रहे हैं परेशानी 
कोरोना को लेकर जहां शहरवासी पूरी तरह से लापरवाह हो गए हैं वहीं बाहर से आने वाले लोगों की भी प्रशासन द्वारा ठीक प्रकार से कोरोना की जांच-पड़ताल नहीं की जा रही जिसके कारण कोरोना का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है।