एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट सम्पन्न
Aug 20 2021
ग्वालियर। जिला शतरंज संघ द्वारा एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर फूलबाग पर किया गया। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन में केवल 30 खिलाडिय़ों को रजिस्ट्रेशन किया गया था।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इसमें खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया था और आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था। इसका शुभारंभ डाक्टर प्रदीप मिश्रा ने किया। इस शतरंज टूर्नामेंट को 5 राउंड में सम्पूर्ण किया गया। 20 अगस्त शुक्रवार को पहला राउंड साढ़े नौ बजे से दूसरा राउंड साढ़े दस बजे तीसरा राउंड साढ़े गयारह बजे चौथा राउंड साढ़े बारह बजे पांचवां राउंड डेढ़ बजे से किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 2.30 बजे किया गया। इसमें टाइम कन्ट्रोल 15 मिनट दस सेकंड रखा गया था। प्रथम राउंड में सभी रेटेड खिलाड़ी ने अपने-अपने मैच आसानी से जीत लिए। वहीं दूसरे चक्र में दक्ष साहनी ने उलटफेर करते हुए टॉप सीड अनिल झा को मात दी। तीसरे राउंड में जय मलकानी और संस्कार कुशवाह ने अपने-अपने मैच जीतकर 3 पॉइंट के साथ बढ़त बना ली। लेकिन चौथे राउंड में जय मलकानी ने संस्कार कुशवाह को मात देते हुए 4 पॉइंट के साथ एकल बढ़त बना ली। ओपन कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार ट्रॉफी दी गई। अंडर 15 में प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार की ट्रॉफी दी गई। रजिस्ट्रेशन के लिए आकाश सेठ ने अपनी भूमिका अदा की और इस टूर्नामेंट में आरबीटर की भूमिका राजेश द्विवेदी ने निभाई। समापन एवम् पुरूस्कार वितरण समारोह में संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, धीरज गोयल उपस्थित थे। सभी को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर ओपन कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार ब्रजेश शर्मा, द्वितीय पुरस्कार पीयूष टंडन तृतीय पुरस्कार राम शर्मा को दिया गया। अंडर 15 में प्रथम पुरस्कार जय मलकानी द्वितीय पुरस्कार दिवित गंगवाल तृतीय पुरस्कार दक्ष साहनी को दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









