मौत से पहले वीडियो में कहा- किसी को मत छोडऩा , पति ने पिलाया था एसिड, 54 दिन में जिंदगी की जंग दिल्ली में हार गई शशि
Aug 20 2021
ग्वालियर। ग्वालियर के डबरा में 3 लाख रुपए के लिए पत्नी पर क्रूरता दिखाते हुए उसे एसिड पिलाया गया था। पत्नी ने जिंदगी और मौत के बीच 54 दिन संघर्ष करने के बाद गुरुवार देर शाम को दिल्ली में दम तोड़ दिया। बेटी की सांस तो टूट गई, लेकिन मौत से चंद घंटे पहले उसने अपने ऊपर हुए जुल्म का आखिरी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर आरोपियों को नहीं छोडऩे की बात कही है। मौत से पहले जिंदगी के आखिरी वीडियो में शशि जाटव बोली- मुझे मेरे, पति, सास, ननद व जेठ-जेठानी ने तेजाब पिलाया था। अब वह मुझे छोड़कर भाग गए हैं। इनको किसी को मत छोडऩा। वीडियो बनाने के करीब 4 घंटे बाद शशि हमेशा के लिए खामोश हो गई। उसके शव को लेकर परिजन घाटीगांव पहुंचे हैं, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया है। इस मामले में पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पेट के सारे अंग हो गए थे खराब
शशि को उसके पति ने सिर्फ 3 लाख रुपए के लिए क्रूरता दिखाते हुए एसिड पिला दिया था। एसिड ने उसके पेट में सभी अंग और सिस्टम को डैमेज कर दिया था। पेट के सभी अंग खराब हो गए थे। मृतक के भाई योगेश ने बताया कि डॉक्टर लगातार इलाज कर उसे सही करने का प्रयास कर रहे थे। कहीं से मदद नहीं मिली तो हमने जमीन बेचकर उसके इलाज में पैसा लगाया है। पर बुधवार रात से अचानक उसे खून की उल्टी होने लगीं और गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।
बार-बार अपने साथ हुई घटना याद कर घबरा जाती थी
योगेश ने बताया कि बहन बीच में ठीक भी हो रही थी, लेकिन जब भी उसे 27 जून की वह रात याद आती है जब उसकी ननद ने उसके हाथ पकड़े थे और पति ने क्रूरता से तेजाब पिलाया तो उसकी रूह कांप उठती थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ जाती थी।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के घाटीगांव सिमरिया निवासी 22 साल की शशि जाटव की शादी 17 अप्रैल 2021 को डबरा के रामगढ़ निवासी वीरेन्द्र कुमार जाटव के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शशि के मायके वालों ने शादी में 10 लाख रुपए तक खर्च किए थे। अभी लॉकडाउन के बाद वीरेन्द्र को नई कार खरीदनी थी, जिसमें 3 लाख रुपए कम पड़ रहे थे। उसने पत्नी को मायके से तीन लाख रुपए लाने के लिए कहा। 27 जून की रात को उससे फिर 3 लाख रुपए के लिए कहा गया। इस बार मना करने पर पति ने शशि को हत्या करने के इरादे से जबरन एसिड पिला दिया।
एसिड पीते ही शशि के गले में जलन मचने से तड़पने लगी। तत्काल ग्वालियर में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बेहद खराब होने पर उसे दिल्ली रैफर किया गया था। इसके बाद डबरा सिटी थाना में पुलिस ने लापरवाही से सिर्फ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया गया था। पर दिल्ली में शशि ने एसडीएम के सामने बयान में पति के द्वारा एसिड पिलाने की बात कही थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल के इस मामले में सीएम शिवराज सिंह को ट्वीट करने के बाद से यह मुद्दा काफी चर्चित हुआ था। इस मामले में तीन आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपी पति वीरेन्द्र जाटव, वीरेन्द्र की भाभी मिथलेश सहित सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में विवेचना अधिकारी एएसआई को सस्पेंड करने के बाद टीआई डबरा सिटी थाना विनायक शुक्ला को भी लापरवाही बरतने पर लाइन अटैच कर दिया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









