विपक्ष ने संसद का समय किया खराब किया-खटीक
Aug 19 2021
ग्वालियर। संसद में कई योजनाओं पर चर्चा कर उनका क्रियान्यन होना था, लेकिन विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाई को चलने नहीं दिया। सरकार ने सदन चलाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन विपक्ष के अडियल रवैया अपनाया और समय बर्बाद किया। यह कहना है केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक का। जनआशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में ग्वालियर पहुंचे श्री खटीक ने कहा कि मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी एवं महिलाओं का मान बढाया है। विपक्ष को यह रास नहीं आया और उसने इन नए मंत्रियों का सदन में परिचय तक नहीं होने दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









