युवराज ने की ताजिया पर सेहराबंदी

Aug 19 2021

ग्वालियर। गोरखी इमाम बाड़े में रखे गए सिंधिया राजघराने के ताजिये पर युवराज महाआर्यमन सिंधिया ने हाजऱी देकर परंपरागत सेहराबंदी की रस्म अदा की। इस मौके पर विशेष रूप से महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया  उपस्थित रहीं।
शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने फातहा दी और मुल्क में अमनो अमान, कौमी एकता, साप्रदायिक सदभाव और चबल अंचल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए खास दुआ की। युवराज साहब व महारानी साहिब ने अदुल समद क़ादरी, शरीफ खान पत्रकार, चुन्ना खान, अदुल सईद, नवाब खान, शहज़ाद खान, इमरान पठान, मुनव्वर मेव, नंदकिशोर कुशवाह, आरिफ खान, राज खान, इमरान खान, रियाज खान, शरीफ उद्दीन नियाजी, राज खान, जावेद नियाजी, समीर खान, अरशद खान आदि को ताजिया समारोह में सहयोग दिया।