आईएमए के चुनाव में 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहेंगे..2.पदों पर जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर 20 अगस्त की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जायेगा
Aug 18 2021
ग्वालियर. इंडियन मेडीकल एसोसियेशन के दो पदों पर जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर 20 अगस्त की सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जायेगा उसके बाद मतगणना प्रारंभ होगी। यह मतदान जयारोग्य चिकित्सालय के धोबीघाट स्थित सभागार में संपन्न होगा। आपको बता दें कि आईएमए के 11 सदस्य हैं। इसमें 48 लोगोें ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें 4 लोगों ने अपना नाम वापिस ले लिया हैं। अब चुनाव मैदान में 44 प्रत्याशी है। जिसमें सचिव पद पर डॉ. प्रशांत लहारिया, कोषाध्यक्ष पर डॉ. ज्योति उपाध्याय, संयुक्त सचिव डॉ. राहुल अग्रवाल और डॉ. रविन्द्र बंसल, सीजीपी डॉ. वीरा लोहिया निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं। यह जानकारी आईएमए की चुनाव समिति के चेयरमैन डॉ. आरकेएस धाकड, चुनाव अधिकारी डॉ. अजय उपाध्याय और डॉ. सुनील शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया हैअभी चुनाव मैदान में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुष्मिता मुंगी, डॉ. अनुपम ठाकुर और डॉ. नितिन जैन के बीच संघर्ष रहेगा। चुनाव प्रचार केवल फोन टू-फोन रहेगा। प्रत्याशी एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं। आईएमए के उपाध्यक्ष पर तीन प्रत्याशियों को चुना जायेगा। वर्ष 2021-22 के लिये लिये अध्यक्ष पद पर डॉ. राहुल सप्रा रहेंगे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









