लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल द्वारा बाढ़ प्रभावित लोग हैं राहत सामग्री बांटी
Aug 18 2021
ग्वालियर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पवन पर्व पर जहां पूरा देश जश्न मना रहा था वहां देश के कुछ हिस्से ऐसे भी थे, जहाँ पर सिर्फ उदासी ही थी। वहाँ के लोग किसी का इंतजार कर रहे थे, कोई आयेगा और हमारी सहायता करेगा। क्योंकि उनका सबकुछ उजड़ चुका था वह बेघर हो गए थे उनके पास खाने के लिए खाना नहीं था, पहनने के लिए कपड़े नहीं थे। सिर ढकने का स्थान भी जा चुका था। प्रकृति के कोप ने डबरा क्षेत्र के बाढ़ पीडि़त इलाके चांदपुर में कुछ ऐसा ही मंजर बना दिया था।
जहाँ दूर दूर तक सिर्फ प्रकृति का कोप ही दिख रहा था। जब लायंस क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल की टीम ग्वालियर से राहत सामग्री लेकर वहां पर पहुंची तो वहां लगभग सभी लोग एकत्रित हो गये। उन्हें लगा कि कुछ राहत तो अभी हमे मिलने वाली है। राहत सामग्री पाने के लिए सभी क्षेत्रवासी क्लब टीम के पास इक_े हो गए। यह सहायता पाकर फौरी तौर पर तो उनको अच्छा लगा लेकिन जो तबाही उस क्षेत्र में हुई है। उसके लिए समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रशासन को मिलजुल कर कार्य करने पड़ेंगे। जिससे वहां के क्षेत्र वासियों की जिंदगी पुन: पुरानी स्तिथि में आ पाये। रहात समाग्री में आटा, अनाज सामग्री, जोड़ी चप्पल, त्रिपाल, टी-शर्ट एवं फलो का वितरण वहाँ पर किया।
कार्यक्रम में अजय सप्रा, मुकेश भाटिया, अजय बत्रा, जेएस गुप्ता, तालिब खान, राजेश बनवारी, राजीव माहेश्वरी, भरत नागपाल, हरीश भोजवानी, ललित गुप्ता, पवन खत्री, कुंजम बत्रा, गिरीश गाबरा, सीएस तोमर आदि उपस्तिथ रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









