कर्मचारी दो गुट में बटे, आधे काम पर वापस लौटे, गली-मोहल्लों से उठना शुरू हुआ कचरा
Aug 18 2021
ग्वालियर। विनियमित को नियमित करने एवं आउट सोर्स को विनियमित करने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल प्रशासन की सख्ती के बाद कमजोर पड़ गई है। कुछ कर्मचारी अब भी फूलबाग पर धरना दे रहे हैं, जबकि कुछ कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं। हालांकि कुछ जगह हड़ताली कर्मचारियों ने दूसरे सफाई कर्मचारियों को काम करने से रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण काम में किसी प्रकार की रूकावट नहीं आई। इसके चलते हर गली मोहल्लों से कचरा उठाने का काम शुरू हो गया है।
सुबह तीनों विधानसभा क्षेत्रों के डिपो से कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों को निकाला गया। वहीं ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारी अभी भी हड़ताली कर्मचारियों के साथ में हैं। सफाई कर्मचारियों एवं विनियमित कर्मचारियों की हडताल के कारण 16 अगस्त से नगर निगम का काम ठप था। इस हड़ताल में कम्प्यूटर आपरेटर, वाहन चालक, सफाई कर्मचारी आदि शामिल थे। 17 अगस्त को प्रभारी नगर निगम आयुक्त द्वारा सख्त निर्णय लिए जाने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल से हटने की मंशा बना ली थी। इसके चलते जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी, उनमें से अधिकांश कर्मचारी अधिकारियों के पास पहुंचे थे और कहा था कि उनका हड़ताल से कोई लेना देना नहीं है। जो कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे, उनमें से कुछ को बर्खास्त कर दिया गया था, जबकि कुछ को निलंबित किया गया। साथ ही काम करने वाले कर्मचारियों को हड़ताल कर रहे कर्मचारी काम करने से नहीं रोक सकें इसके लिए पुलिस बल भी मंगा लिया था। बुधवार को नगर निगम के नियमित, काफी सारे विनियमित एवं आउटसोर्स के कर्मचारी काम पर पहुंचे और उन्होंने शहर की सफाई करना प्रारंभ कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









