रक्तदान में शिविर में एकत्रित हुआ 70 यूनिट रक्त

Aug 17 2021

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव पर एनसीसी हेडवार्टर 8 मप्र बटालियन एनसीसी, एवं डीएवी स्कूल और यूथ पावर केअर रक्तदान सेवा समिति, महावीर इंटरनेशनल चंदना वीरा केंद्र के सहयोग से रक्तदान शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राहुल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस शिविर का शुभारंभ के मुयातिथि एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर वीएम शर्मा ने किया। रक्तदान शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त एकीकृत हुआ 8 मप्र बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राहुल वर्मा ने स्वयं रक्तदान किया और बताया यह रक्तदान शिविर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया। शहर में थैलेसीमिया बच्चों के लिए विशेष शिविर को लगाया गया है। इस महामारी में रक्त की कमी किसी भी थैलेसीमिया बच्चे को ना हो ओर समय पर रक्त उपलध हो सके इस लिए यह रक्तदान शिविर आयेजित हुआ।
एनसीसी हर बार रक्तदान शिविर का आयोजन करती है आगे भी करते रहेंगे। इस कैप में एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना के अधिकारी, जवानों एव शहर की स्वयं सेवी संस्थाओं ने रक्तदान किया। शिविर बी एच एम दशरथ सिंह, कैडेट्स हिमांशी , कैडेट्स मुस्कान, विकास सिंह आकाश शिवहरे केअर फाउंडेशन महादेव समर्पण सेवा संस्था, आश्रम स्वर्ग सदन, अन्य सभी रक्तदाताओं एवं संस्थाओ को प्रमाण पत्र स्म्रति चिन्ह एवं पौधा देकर समानित किया।
उपस्थित अधिकारी एनसीसी ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर वीएम शर्मा, कर्नल राहुल वर्मा, मेजर सुनील पाठक, सूबेदार मेजर लखविंदर सिंह, सीटीओ गजेंद्र जैन, सीटीओ प्रिंशु पाठक, उपाध्यक्ष अतुल झा, अध्यक्ष शिल्पा मेहता, पारस गुप्ता,दीपक राजपूत, हर्षित गुप्ता, अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।