शहर में सफाई व्यवस्था ठप, दिख रहा कचरा-ही कचरा

Aug 17 2021

ग्वालियर। नियमित करने की मांग को लेकर नगर निगम के विनियमित कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल पर हैं। इधर शहर में सिर्फ और कचरा और मलबे का ढेर ही दिखाई दे रहा है। हड़ताली कर्मचारी टेंट लगाकर फूलबाग मैदान में धरना दे रहे हैं। सुबह के समय भी उनका कल वाला रुख था। कि मांग पूरी होने तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।
बता दें कि यूनियन ऑफ युनिसिपल कार्पोरेशन ग्वालियर के वैनर पर विनियमित कर्मचारी पिछले दो सप्ताह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी आकर बैठ गए और नारेबाजी भी की। इधर शहर में गंदगी को लेकर प्रभारी निगम आयुत ने अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हड़ताल कर रहे लोगों की जो भी मांग हैं उनका उचित निराकरण करें।