एसपी ने कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर जाना उनका हालचाल
Aug 17 2021
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिये लगातार ड्यूटी कर स्वयं कोरोना वायरस की चपेट में आकर दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों के उनका हालचाल जानने के लिये पुलिस अधिकारियों को उनके घर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा स्वंय भी कोरोना संक्रमण की वजह से दिवंगत हुए प्रआर स्व. राजेन्द्र सिंह के पुलिस लाईन स्थित निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत पुलिसकर्मी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों को संपूर्ण पुलिस विभाग की ओर से फल एवं मिष्ठान भेंट किये और उनके हालचाल भी जाने। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उनसे कहा गया कि इस कठिन समय में पूरा पुलिस विभाग आपके साथ खड़ा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्तव्य परायणता के दौरान दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को यह अहसास दिलाना है कि वह अपने आप को अकेला महसूस न करें और पुलिस विभाग उनकी प्रत्येक परेशानी में हमेशा उनके साथ खड़ा हुआ है। कोरोनाकाल में ड्यूटी के दौरान दिवंगत पुलिस कर्मियों के बच्चों को पुलिस विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है जिसमें स्व. राजेन्द्र सिंह की बच्ची श्रेया, स्व. रामकुमार शुक्ला के पुत्र पवन तथा स्व. हरवीर सिंह की पुत्री पलक को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। दिवगंत पुलिसकर्मियों के परिजनों को विभाग द्वारा अधिकांश देयकों का भुगतान किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर-मध्य पंकज पाण्डेय द्वारा भी कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए प्रआर स्व. रामकुमार शुक्ला के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से उनका हालचाल पूछा गया साथ ही उन्हे फल की बास्केट भेंट की। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात जयराज कुबेर ने दिवंगत पुलिसकर्मी आरक्षक स्व. हरवीर सिंह के निवास पर जाकर उनके परिजनों से भेट कर उनकी कुशलता जानी तथा फल की बास्केट भी भेंट की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









