सखी सगिनीं महिला ग्रुप ने हरियाली तीज का आयोजन किया

Aug 16 2021

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप ने हरियाली तीज का आयोजन किया। जिसमें सगिनीं की संस्थापक ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मित्तल,  मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता उपस्थित रही। कोषाध्यक्ष  सुनीता गोयल, सचिव स्वेता अग्रवाल, कार्यक्रम की संयोजिका मीनाक्षी माहेश्वरी, रेखा  सिघल, सृबोनी घटक रहीं।
कार्यक्रम में डांस कॉम्पटीशन, हरियाली क्वीन, पर्ची गेम, हाउजी गेम, बर्थडे सेलीब्रेट किया गया। इन प्रोगाम में सभी मेम्बर्स ने बढचढ कर भाग लिया। सभी भाग लेने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता गोयल, ज्योति कटारिया, मंजू गोयल, मनीषा श्रीवास्तव, वर्षा गुप्ता, हिमानी गोयल, रेखा सिंघल, चंचल अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, हेमा गुप्ता, भावना सिंघल, रंजना अग्रवाल, मीनूअग्रवाल, ममता गोयल आदि उपस्थित रही। सभी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सदस्यों   ने खूब मस्ती की।