5 मांगों को लेकर निगम के हजारों कर्मचारी हड़ताल पर
Aug 16 2021
ग्वालियर। ठीक एक पखवाड़े पहले काम बंद हड़ताल की चेतावनी देने के बाद अंतत: सोमवार से नगर निगम के पांच हजार सफाई कर्मचारी, विनियमित कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार सुबह से खुद को काम से अलग कर हड़ताल का आगाज कर दिया। फूलबाग मैदान पर सभी कर्मचारी निगम प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए जमा हैं। इस हड़ताल का सबसे पहला और बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। शहर में सोमवार सुबह से न झाड़ू लगी न ही कचरा समेटा गया, न नालियां साफ हुईं। डोर डू डोर कचरा संग्रहण भी बंद हो गया, निगम के लगभग तीन हजार विनियमित और आउटसोर्स सफाई कर्मचारी काम न कर हड़ताल में शामिल हो चुके हैं। इनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे, यानि त्योहारों के इस सीजन में लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
दफ्तरों में काम प्रभावित
यह जाहिर है कि ननि के अधिकांश विभागों का जिम्मा अस्थायी या फिर आउटसोर्स कर्मियों के हाथ में है। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर दफ्तरों में फाइल निपटाने, ड्राइवर, मदाखलत, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शामिल हैं। इनके काम न करने से अब लोगों को दफ्तर पहुंचकर लौटना पड़ा रहा है। हालांकि नियमित कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या अपर्याप्त है।
अस्पताल प्रबंधक की धमकी, काम किया बंद
यूडीएस कंपनी के अधीन जेएएच में काम करने वाले सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनिल मेवाफरोश पर जातिसूचक गाली देने व लाइसेंसी रिवाल्वर सफाई कर्मी पर अड़ा देने का आरोप लगाते हुए आज सोमवार की सुबह सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों को कहना है कि जब तक डॉ.मेवाफरोश के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन व संभागीय आयुक्त आशीष सक्सैना कार्रवाई नहीं करेंगे तब तक वे अस्पताल में सफाई संबंधी कामकाज नहीं करेेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









