प्रेस क्लब परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोंल्लास के साथ मनाया
Aug 16 2021
ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पावन की वर्षगांठ के अवसर पर फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौक पर जनसंपर्क अपर संचालक जीएस मोर्य वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट ने प्रात 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत गायन के उपरांत मिष्ठान वितरण किया। साथ ही पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, प्रवीण दुबे, दिनेश राव, हरीश चंद्रा, जोगेंद्र सैन, अजय मिश्रा, रामकिशन कटारे, राज दुबे, विनोद शर्मा, जाबेद खान, अजय उपाध्याय, मनोज चौबे, मचल सिंह, उपेंद्र तोमर, रवि यादव, छोटू जायसवाल, मुकेश बाथम, विष्णु अग्रवाल सहित जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलपुरकर आदि मौजूद रहे।
ग्वालियर प्रेस क्लब ने पत्रकारों की रेल यात्रा में रियायती सुविधा बहाल कराने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिख कर पत्रकारों को रेल यात्रा में शीघ्र रियायत दिलाने की मांग की। क्योंकि पिछले कोरोना काल से ही रेलवे में पत्रकारों के लिए रियायती यात्रा बंद कर दी गई थी। अब रेल सेवाएं बहाल हो गई है तो पत्रकारों की रियायत भी बहाल होनी चाहिए। पत्र के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है तो पत्रकार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात कर रेल यात्रा में रियायत की बहाली की मांग करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









