अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
Aug 16 2021
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 16 अगस्त को तीसरी पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा नेता, कार्यकर्ता उनके पैतृक निवासी कमल सिंह का बाग पहुंचे। जहां पर स्वर्गीय अटलजी के चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने अटल बिहारी को याद करके उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कमल सिंह के बाग में सुबह से ही लोग पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचने लगे थे। हालांकि इस दौरान लोग कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन भी करते हुए नजर आए। कुछ कार्यकर्ता गाइड लाइन का पालन भी नहीं कर रहे थे।
अभी तक नहीं बना है स्मारक
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनने वाले भव्य अटल स्मारक के लिए शहरवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय ने अपने हाथों में ले लिया है। ग्वालियर इसके लिए जमीन इत्यादि के लिए समन्वय करेगा। अटल स्मारक बनाए जाने की घोषणा पिछले साल हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। 17 दिसंबर 2020 को सीएम ने कलेक्टर ग्वालियर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और स्मार्ट सिटी कारपोरेशन की सीईओ जयति सिंह के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग को प्रोजेक्ट तैयार करने और भोपाल से अधिकारियों को जमीन देखने भेजने की बात कही थी। जिस समय प्रशासन ने फौरी तौर पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। तय हुआ था कि अटल स्मारक दस एकड़ क्षेत्र में तैयार होगा। इसे कुछ तरह बनाए जाने की योजना है ताकि इसी एक स्थान पर आने के बाद यह आसानी से पता चल सके कि हमारे अटलजी कैसे थे। स्मारक में अटलजी से जुड़ी हर स्मृति को शामिल किया जाना तय किया गया था। इसमें अटलजी की प्रतिमा, पार्क, गैलरी, लाइब्रेरी और संग्रहालय भी रहेगा। इसे विशेषज्ञ एजेंसी के माध्यम से तैयार करवाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









