खुशबू गुप्ता, अपर्णा पाटिल और ममता भिलवार बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री

Aug 15 2021

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस कार्यकारिणी में ग्वालियर से महिला नेत्री खुशबू गुप्ता, अपर्णा पाटिल एवं ममता भिलवार को प्रदेश मंत्री बनाया गया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम घोषित कर दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर ज्योति दुबे, बबीता परमार, शशि यादव, हिमाद्री सिंह सांसद, नंदिता पाठक, पूर्व महापौर मीना जौनवाल, वंदना मांडरे को नियुक्त किया गया है। देवास की माया पटेल व जबलपुर की अश्वनी परांजपे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उमा सिंह, अपर्णा पाटिल, शशि पटेल, आशा गुप्ता, वैशाली महाले, खुशबू गुप्ता तथा ममता भिलवार को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा, कार्यालय मंत्री नंदा दुबे, सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ निशा सक्सेना, सह प्रभारी अपेक्षा शुक्ला, मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा तथा सह प्रभारी प्रियांशा उरमलिया को बनाया गया है।