राजस्थान से आ रही गर्म हवाए बढ़ा रही गर्मी
Aug 14 2021
ग्वालियर। राजस्थान से आ रही हवाओं के कारण अंचल में गर्मी और उमस लगातार बढ़ती ही जा रही है। इधर सूर्य देवता भी प्रचंड रूप दिखाकर लोगों को परेशानी दे रहे हैं। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे गर्मी और उमस हावी रही। इधर शनिवार सुबह फिर तेज धूप निकलने से गर्मी सता रही है। लोगों ने एसी और कूलर फिर से शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन हिमालय में शिफ्ट हो गई है।
बादल नहीं छाने से आसमान साफ है। पश्चिमी हवा राजस्थान से गर्मी लेकर आ रही है। इससे तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में गर्मी बढ़ गई। लोग गर्मी से बेहाल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात का तापमान भी बढ़ गया है। इससे रात में भी गर्मी बढ़ रही है। अगले 24 घंटे में तापमान बढऩे से गर्मी और बढ़ेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









