परिचय समेलन समाज को जोडऩे में सहायक: ऐरन

Aug 14 2021

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय समेलन 29 अगस्त को ग्वालियर में अयोजित किया जाएगा। अग्रवाल बन्धु अपने विवाह योग्य ब'चों के लिए आसानी से रिश्ता जोड़ सके इसके लिए अग्रवाल परिचय समेलन देश भर में हर माह लगातार यह आयोजन कर रहा है। 80 वां आयोजन ग्वालियर के सिटी पिलाजा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की इस अवसर पर अग्रवाल परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश ऐरन ने कहा कि परिचय समेलन समाज बन्धुओं को एक साथ जोडऩे में सहायक होता है। लोग एक ही छत के नीचे अपने बच्चों के लिए रिश्ते तलाश लेते हैं, आयोजित कार्यक्रम में 240 युवक युवतियों का पंजीयन किया गया था, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सिंघल ने कहा कि अग्रवाल परिचय पत्रिका के माध्यम से 2021 वर्ष में अभी तक 450 रिश्ते हो चुके हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को नीलम शाह महिला अध्यक्ष ने भी संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा कि समाज में कमज़ोर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन रश्मि अग्रवाल नगर अध्यक्ष एवं मीरा अग्रवाल महामंत्री ने किया। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों संगीता अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, वर्षा गर्ग, राधा बंसल, इतिसा अग्रवाल, अजंना अग्रवाल, सीमा गर्ग का स्वागत वरिष्ठ कविता मंगल, प्रीति बिंदल, रिंकी मिाल,पदमा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल ने किया। इसी प्रकार नवनियुक्त आनन्द अग्रवाल, अनिल गर्ग, दिनेश कुमार बंसल,जगमोहन अग्रवाल का स्वागत ओमप्रकाश अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, गिर्राज शरण सिंघल, शोर्य अग्रवाल ने किया।