देशभक्ति गीतों से गूंज उठा इन्दरगंज चौराहा
Aug 14 2021
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व 13 अगस्त की संध्या पर ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त को इंदरगंज चौराहे पर किया गया।
इस आयोजन की सपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्टल ने बताया कि इस सांस्कृतिक आयोजन में कुछ स्पेशल प्रस्तुति सिंगिंग की आयोजित की गई इसमें जानीं मानी गायक कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी डांस में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति दी इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से प्रस्तुति दी। इस आयोजन में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन में अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार विधायक लश्कर पूर्व एवं पूर्व विधायक भांडेर धनश्याम पिरोनिया उपस्थित थे। अतिथियों ने इस मौके पर संस्था को बधाई दी और उपस्थित जनसमूह को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की इस देशभक्ति के आयोजन के दौरान सपूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया जायेगा था। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया है और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्रवाल ने किया। उपस्थित जनसमुदाय का आभार आयोजन समिति के धर्मेन्द्र सारस्वत अशोक जैन धीरज गोयल राजेश त्रिपाठी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









