फिटनेस के लिए जागरुकता जरूरी-नेहा

Aug 14 2021

ग्वालियर। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र ग्वालियर (म.प्र) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं क्षेत्रीय लोक संपर्क यूरो, ग्वालियर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार व जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों स्थानीय सहयोग से ग्वालियर के किले पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया।
महोत्सव के उद्देश्य को चरितार्थ करने के लिये जनभागीदारी से जनांदोलन के रूप में इसे जन-जन तक पहुंचाया जायगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए जिला युवा अधिकारी सुश्री नेहा जादौन ने कहा कि जनमानस में फिटनेस के लिये जागरुकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिये लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अतिथि कमल माखीजानी जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए खेलों को अपने जीवन में शामिल करना होगा। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि फिट लोग कोरोना जैसी बीमारी से भी जूझ गए, इसलिए हमें अपने जीवन में योग एवं खेलों को महत्व देना होगा। मेजर डॉ. शशिभूषण शर्मा उप कुलसचिव (एल.एन.आई.पी.ई) ने युवाओं से अपनी धरोहर एवं संस्कृति को बचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविकांत अदालतवाले, डॉ. मनोज अवस्थी. डॉ. संजय पांडेय, एपीए तुषार वर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार अब ने किया।फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 शपथ, राष्ट्रगान कर युवाओं से फ्रीडम रन करवाया। कार्यक्रम में जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के लब सदस्य एवं एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित हुए। जिनके माध्यम से जनभागीदारी से जनांदोलन की प्राप्ति हो सके।