तालाब में डूबा पोता, शव दरवाजे पर देखकर गुस्से में बुजुर्ग दादा ने बंदूक से की फायरिंग, शोक में शामिल होने आए 6 घायल
Aug 14 2021
ग्वालियर। अपने 12 साल के पोते की मौत पर बुजुर्ग दादा गुस्से में दूसरों की जान लेने पर उतारू हो गया। शव दरवाजे पर रखा था। दुख में शामिल होने आए लोगों पर उसने बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें 6 लोग घायल हो गए। पोते की मौत तालाब में डूबने की वजह से हुई थी।
घटना उटीला के बंधोली गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही उटीला थाना प्रभारी सुरजीत सिंह परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। बालक के शव को भी निगरानी में लेकर शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस दादा को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
उटीला के बंधोली गांव निवासी परमाल सिंह परिहार का 12 साल बेटा साहिल परिहार भैंसों को चराने के लिए तालाब किनारे ले गया था। लौटते समय उसका पैर फिसला और वह तलाब में गिर गया। उसे डूबता देखकर उसके साथियों ने उसके परिजन को मामले की सूचना दी। जब तक परिजन वहां पहुंचे और साहिल को बाहर निकाला, तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
इस पर परमाल सिंह शव को लेकर अपने घर पहुंच गए। यहां बच्चे का शव देखकर आसपास रहने वाले जाटव परिवार के लोग भी एकत्रित होकर शोक में शामिल होने वहां पहुंच गए। इनसे परिहार परिवार का विवाद चल रहा है। नाती का शव दरवाजे पर देखकर साहिल के दादा उदय सिंह परिहार को लगा कि उनके यहां हुई घटना पर आसपास के लोग मजे ले रहे हैं। इस पर वह गुस्सा हो गया और अंदर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसमें 6 लोग घायल हो गए।
गोली चलते ही मची भगदड़
घटना स्थल पर जैसे ही गोलीबारी हुई वहां भगदड़ मच गई। छर्रे लगने से वहां खड़े अजमेर सिंह, कल्लू सिंह, राजेन्द्र, देवेन्द्र, अशोक और वीरेन्द्र सिंह घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









