जेबर और नकदी के साथ नए रजाई गद्दा भी उठा ले गए चोर
Aug 13 2021
ग्वालियर। शहर में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही। चोर पुलिस के मुखबिर तंत्र और रात्रि गश्त को चुनौती देते हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा इलाके के एक घर मे घुसकर लगभग पन्द्रह लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए हालांकि पुलिस ने एफआईआर में केवल 40 हजार रुपये की चोरी दर्ज की है।
घटना पीताम्बरा कॉलोनी में रहने वाले राजमणि राठौर के घर मे घटित हुई। उन्होंने बताया कि उनका परिवार देर रात खाना खाकर सो गया। एक कमरे में वे थे जबकि दूसरे में बच्चे सो रहे थे जबकि एक कमरे में ताला लगा था। सुबह जब वे जागे तो देखा उनके कमरे के गेट का दरवाजा बाहर से बन्द है। उन्होंने चिल्लाकर दरवाजा खुलवाया और बाहर देखा कि उनके दूसरे कमरे का ताला टूटा पड़ा है। उसके अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसमे रखी नकदी और जेवर गायब थे।
राजमणि का कहना है कि चोर उनके पैतृक जेवर जिनकी कीमत दस लाख से ज्यादा है जिसमे सोने की चूड़ी, बेसरा, बेंदा, चांदी की पायलें और करधौनी शामिल है के अलावा बेटी की शादी के लिए एकत्रित किये गए पांच लाख रुपये से ज्यादा नकदी भी चोरी चली गई। खास बात ये भी चोर इतने माल के बावजूद अपना लोभ संवरण नहीं कर सके और कमरे में रखे शादी के लिए आए रजाई गद्दे भी चुरा ले गए।
राजमणि का कहना है कि उनके दरवाजे बंद थे इसलिए लगता है कि उनके बाहर खड़ी एक बन्द चार पहिया गाड़ी के सहारे चोर छत पर चढ़े और फिर नीचे आ गए। उनको इस बात का आश्चर्य है कि उनके मकान में दो किरायेदार भी रहते है चोरों ने उनकी कुंदी क्यो बन्द नही की? पुलिस इन मामले में हर एंगिल से जांच कर रही है क्योंकि इसमें किसी परिचित की भूमिका होने का भी संदेह है। राजमणि कुछ दिन पहले ही बेटी की शादी के लिए पैसे इक_े करके लाये थे यह बात कुछ परिचितों को पता थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









