रेलवे स्टेशन पर जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उन्हें जल्दी ही कराएं पूरा: डीआरएम
Aug 13 2021
ग्वालियर। उार मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने धौलपुर झांसी सेशन का स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रैलिंग निरीक्षण कर रायरू व विरलानगर स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन के काम को देखा। इस दौरान उन्होंने सिंध व चंबल नदी पर बने पुलों के रखरखाव का भी जायजा लिया। इसके बाद मुरैना स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अवलोकन लिया। यहां के आरपीएफ थाने में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। ग्वालियर स्टेशन पर क्रू लॉबी, प्लेटफार्म चार पर निर्माणाधीन वाशिंग पिट लाइन के कार्य को देखा। रेलवे हाकी स्टेडियम में बदले जा रहे एस्ट्रोटर्फ का जायजा लिया। ग्वालियर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य पर विचार विमर्श किया। डबरा स्टेशन पर स्टेशन बिल्डिंग व दतिया स्टेशन पर मालगोदाम से जुड़े विकास कार्यों को देखा। इस मौके पर स्थानीय रेलवे के अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









