भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने शहीद परिवारों का किया सम्मान

Aug 13 2021

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने महाराज बाड़े पर नियमित ठीक सुबह 8:30 बजे होने वाले राष्ट्रगान को 3 वर्ष पूर्ण होने पर 6 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया, यह कार्यक्रम टाउन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया थे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ केएस मंगल राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री अजय बंसल राष्ट्रीय समग्र विकास प्रमुख भारत विकास परिषद एवम विजय गुप्ता विभाग संघ चालक व मनोज जैन थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गिरीश अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा प्रकल्प के अंतर्गत पूरे वर्ष सेवा के कार्यक्रम करता रहता है।
सर्वप्रथम अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने स्वागत उदबोधन दिया। उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला पहनाकर किया।संरक्षक एवम राष्ट्रगान संयोजक अरविंद दूदावत ने 2 मिनिट रास्ट्र के नाम मे होने वाले राष्ट्रगान के विषय मे विस्तार से बताया। प्रान्तीय संस्कार प्रमुख संजय धवन ने भारत विकास परिषद के द्वारा किये जाने वाले सभी प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी। डॉ केएस मंगल ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से बताया। अजय बंसल ने भी अपने सबोधन मे राष्ट्रगान के बारे में भारत विकास परिषद द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रगान प्रभारी एवं उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल सचिव प्रदीप लक्षणे, महेश धीमान, डॉ राकेश खरे, बसंत कोडेला, सहप्रभारी कमल गुप्ता, यातायत समिति प्रभारी सतीश राजोरिया, सहप्रभारी पूरन वागरे, मीडिया सहप्रभारी ऋषभ कान्दू , नरेन्द्र शिवहरे, वी के मिश्रा, रमन गाँधी, सुरेश अरोरा, विजय बजरेटिया, रितिक अग्रवाल, अंजलि पापरजत, कार्तिक रजत, पूजा अरोरा, कांदू बसन्त कोडेला उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम देश के लिए अपनी जान न्योज्छावर करने वाले परिवारों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए किया गया है।
मुख्य अतिथि जयभान सिंह पवैया ने भारत विकास परिषद के इस कार्यक्रम कीभूरी भूरी प्रांसशा की व कहा कि 3 वर्ष से लगातार ये कार्यक्रम किया जा रहा है इसके लिए भारत विकास परिषद शाखा समर्पण को बहुत बहुत बधाई, व आगे भी आप इस माध्यम से रास्ट्र भावना का अलख सबके दिलों में जगाते रहेंगे।इस कार्यक्रम में मातृशक्ति मधु धवन मधु धीमान विमी सचदेवा की भूमिका भी काफी सराहनीय रही।
इस कार्यक्रम में एस सर्विस मिलिट्री मेन के रूप में कैप्टन रामसिंह तोमर, कैप्टनभारत सिंह तोमर, कैप्टन राधेश्याम डंडोतिया, कैप्टन भगवंत सिंह एवम श्रीमती विमला तोमर व वीर नारी सरोज सेंगर विशेष रूप से उपस्थित रहीं, आप सबका समान भी शाखा समर्पण के द्वारा किया गया। हर बार की भांति सभी समानित होने वालों को एक एक तुलसी का पौधा सचिव प्रदीप लक्षणे की के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया एवम आभार प्रदर्शन अनूप अग्रवाल के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे ने दी।