वार्ड 28 में विधायक डॉ. सिकरवार ने किया भूमि पूजन

Aug 12 2021

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने गुरूवार को वार्ड 28 हरनाम पुरा बजरिया में संतोषी माता मंदिर प्रांगण में विधायक निधि द्वारा सामुदायिक भवन एवं शोचालय निर्माण के लिये भूमि पूजन किया। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार ने अपने उद्य्बोधन में कहा कि क्षेत्र का विकास निरंतर चलने वाला पहिया है जो कि कभी रूकना नही चाहिये क्षेत्र के विकास एवं प्रगति में कोई कमी नही रहने दुंगा साथ ही विधायक द्वारा क्षेत्र के 51 सामाजिक बुर्जुगो को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित करते हूये आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय नेता सुधीर मंण्डेलिया एवं आभार सुनील रमपुरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रेम सिंह यादव, श्रीमती वीणा भारद्वाज, गोपाल चौधरी, कैलाष जाटव, बाबूसिंह नेता, श्रीमती गायत्री मंण्डेलिया, अशोक सुमन आदि मंचासीन रहे। एवं राकेश परिहार, डॉ.कमलेश इंदोरिया, पंचम सिंह भदौरिया, गौतम कौशल, राजेश तोमर, सुनील चंद्रवंशी, पोप सिंह वर्मा, प्रमोद जैन, महेन्द्र शुक्ला, पवन जैन, लालता प्रसाद मिश्रा, श्रीमती शशि मंण्डेलिया, आदि कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्तिथ रही। इस अवसर पर निम्न लोगों को सम्मानित किया गया बाबू सिंह नेता, प्रेमसिंह ,गोपाल चौधरी, पप्पू पंडित, गंगाराम बाबू, दयाषंकर खटीक, लालसिंह भगत, सेर सिंह, टेक सिंह, दलबीर, भगवान सिंह, कैलाश डंडोतिया, बलवीर सिंह, सहित 51 बरिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।