प्रभारी निगमायुक्त पहुंचे गौशाला, देखी गायों की व्यवस्थाए
Aug 12 2021
ग्वालियर। नगर निगम के प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता ने गुरुवार को गोला का मंदिर स्थित गौशाला पहुंचकर गायों के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जल निकासी की व्यवस्था को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
प्रभारी निगमायुक्त श्री गुप्ता ने नोडल अधिकारी गौशाला को निर्देश दिए कि गौशाला में रास्ते में एवं गायों के खनोटों के पास जहां भी पानी भरता है वहां मुरम डलवा कर उसकी रोलिंग करा दी जाए। इसके साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी ऐसी करें जिससे कहीं भी जलभराव ना हो और पानी आते ही तत्काल पानी निकल जाए। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा नोडल अधिकारी गौशाला केशव सिंह चौहान को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









