रक्षाबंधन का पर्व 22 को, बाजार सजे, खरीदारी के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का भी करें पालन
Aug 12 2021
ग्वालियर। कोरोना काल के बाद पहला बड़ा त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त को शहर भर में मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजार तैयार है। व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
गहनों से लेकर कपड़े तक की खरीदारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ेगी। इसके चलते व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। व्यापारियों ने कपड़े, गहनों और अन्य सामान की नई रेंज मंगवाई है।
कपड़ों की भरपूर रेंज बाजार में आई
साड़ी, सलवार सूट की डिमांड ज्यादा है। इसके चलते नया कलेक्शन व्यापारियों ने मंगवाया है। कपड़ा कारोबारी ने बताया कि रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए अब लोग आ रहे हैं। आने वाले दिनों में ग्राहकी अच्छी रहने की उमीद है। वहीं युवती व बच्चियों के लिए भी नया कलेशन बाजार में है।
नई-नई ज्वेलरी भी भा रही है महिलाओं को
रक्षाबंधन पर ईयर रिंग, अंगूठी, कंठी सेट और पैंडल की मांग अधिक रहती है। गिफ्ट में लोग यह सामान देते हैं। अब लाइटवेट ज्वेलरी की बड़ी रेंज बाजार में उपलध है। इसके चलते लोग ज्वेलरी खरीद रहे हैं। यूनिक आईडी वाली ज्वेलरी बाजार में आ गई है, जिससे सोने की शुद्धता को लेकर जो संशय लोगों के मन में था वह दूर हो गया। रक्षाबंधन पर ड्रायफ्रूट और चॉकलेट देने का चलन बढ़ा है। हालांकि मिठाई की बिक्री भी खूब होती है, लेकिन अब ड्रायफ्रूट और चॉकलेट का चलन भी है। इसके चलते अलग-अलग पैक दुकानदारों ने बनाए हैं।
सुविधाजनक तरीके से करें खरीदारी
त्योहार पर बाजार में भीड़ बढऩे के साथ ही लोग कोरोना को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे और दुकानदार भी पहले की भांति कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की बजाय अपनी दुकानदारी करने में जुटे हैं। ऐसे में दुकानदारों और आमजन को चाहिए कि व्यवसाय के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करें और ग्राहकों से भी पालन करवाएं। अगर असावधानी बरती तो इसके गंभीर परिणाम आने वाले समय में देखने को मिल सकते हैं। लिहाजा खरीदारी के साथ-साथ मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी सख्ती करनी होगी। हालांकि सुबह-शाम एक-दो घंटे के लिए पुलिस बल चौराहों पर खड़ा होकर बिना मास्क वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रहे हैं पर जिस हिसाब से कार्रवाई होना चाहिए और सख्ती बरती जाना चाहिए उस हिसाब से पुलिस और प्रशासन भी इतना सजग नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में आमजन के साथ-साथ व्यवसाईयों को अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उधर पुलिस और प्रशासन को भी भीड़-भाड़ वाले बाजारों पर फोकस करना जरूरी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









