सूर्य देवता बढ़ा रहे उमस और गमी
Aug 11 2021
ग्वालियर। मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ते ही मौसम की रंगत भी बदलने लगी है। बादलों के बीच धूप-छाव का खेल शुरू हो गया है। जिसके कारण दिन और रात का तापमान भी अब बढऩे लगा है। अधिकतम तापमान तकरीबन तीन डिग्री उछल कर 27 पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर और जलपाईगुड़ी से होते हुए अरुणाचल तक सक्रिय है। दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। ग्वालियर-अंचल में अब 18 अगस्त तक स्थानीय प्रभाव से ही बारिश की आस है। बुधवार को सुबह से ही सूर्य देवता आसमान में विराजमान हो गए। उन्होंने तेज धूप से अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









