वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किंट, कार में लगी आग
Aug 11 2021
ग्वालियर। न्यू कलेक्ट्रेट रोड स्थित मार्डन टाउन के पास कार में अचानक आग लग गई। दमकल दस्ते के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो गई। फायर बिग्रेड ने अधजली कार पर पानी डाला। गाड़ी में आग वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से लगी थी। गाड़ी राजस्थान की धौलपुर की है। हरिओम शर्मा अपनी दोस्त की गाड़ी से मित्रों से मिलने के लिए ग्वालियर आए थे। हरिओम ने गाड़ी में आग लगने की सूचना यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को भी दी है।
धौलपुर निवासी हरिओम पुत्र विद्याराम शर्मा अपने मित्र यतीश पाराशार की स्कोडा कार से रिश्तेदारी व दोस्तों से मिलने आए थे। गायत्री विहार कालोनी में दोस्त से मिलने के बाद विंडसर हिल्स जा रहे थे। सचिन तेंदुलकर व न्यू कलेक्ट्रेट रोड की लिंक रोड स्थित मार्डन टाउन के पास अचानक कार के इंजन से धुआं निकलता नजर आया। गाड़ी रोककर चेक करने लगे। इसी बीच गाड़ी में से आग की लपटें उठीं। कार में सवार दोनों लोग गाड़ी से दूर हो गए। कुछ ही समय में आग की लपटों ने कार पूरी तरह से घिर गई। अब कार का ढांचा रह गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









