रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस के पदाधिकारियों ने ली मानव सेवा के लिये विधिपूर्वक शपथ

Aug 11 2021

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस का 6 वां शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सिटी सेन्टर स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह में नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री माया सिंह थी। विशिष्ट अतिथि शपथ अधिकारी पीडीजी रोटेरियन डॉ वीरेंद्र गंगवल उपस्थित थे। 
समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों ने पाल हेरिस के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष अनुराग जैन एवं पूर्व सचिव भारत जैन ने सालभार कार्य किये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का जीवन परिचय क्लब चार्टर नरेशचंद्र जैन द्वारा दिया गया।
समारोह में शपथ अधिकारी वीरेंद्र गंगवाल ने नवीन अध्यक्ष भारत जैन, सचिव आर.एन स्वर्णकार व कोषाध्यक्ष एम.के दण्डोतिया को पद एवं गोपनीयत की शपथ दिलाई। वही नई कार्यकारिणी के सदस्य नरेशचंद्र जैन, महेशचंद्र जैन, विजय खण्डेलवाल, कौशल विद्यार्थी, अनुराग जैन, राजकुमार अग्रवाल, मनोज जैन, चंद्रप्रकाश खण्डेलवाल, शिवकुमार मित्तल, धर्मेद्र जैन, राकेश जैन, चंदन जयसवाल, गोपाल सिंह तोमर, मोहनलाल गोयल, अम्बरीश गुप्ता, नरेंद्र सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह राजावात, अनुराग कुशवाह, प्रहलाद अग्रवाल, पकज अग्रवाल सहित 11 नये सदस्यो को शपथ दिलाई।
समारोह में अतिथियों को स्मृतिचिन्ह नवीन अध्यक्ष भारत जैन, सचिव आर. एन. स्वर्णकार ने भेंट किए। पीडीजी रोटे. राधेश्याम राठी, पीजीडी रोटे. भूपेंद्र जैन अन्य क्लबो के अध्यक्ष  सचिव एवं डिस्ट्रिक के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन रोटे.मनोज जैन व रोटे अम्बरीश गुप्ता ने किया। आभार सचिव रोटे. आर.एन. स्वर्णकार ने किया।