इनरव्हील क्लब न्यु जनरेशन ग्वालियर का पद स्थापन समारोह हुआ
Aug 11 2021
ग्वालियर। इनरव्हील न्यु जनरेशन ग्वालियर का पद स्थापन समारोह बुधवार को पड़ाव स्थित होटल में बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया।
समारोह में मुख्य अतिथि मेहसाणा से आधिकारिक यात्रा पधारी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती राखी देसाई थी। वही उनके साथ आई विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी स्वाति गुप्ता ने पूरे डिस्ट्रिक्ट के सभी 57 क्लब के प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की। चेयरमैन राखी देसाई व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी स्वाति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष शिवानी दुबे ने नवीन अध्यक्ष अदिति शाह को क्लब कालर पहनाकर अध्यक्ष पदभार ग्रहण कराया।
नए सदस्यों का अभिनंदन किया गया। अध्यक्षित उदबोधन अदिति शाह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इनरव्हील की लोकप्रियता, उद्देश्य तथा आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वही सचिव श्रीमती सोनल जैन ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भूमिका जैन द्वारा हाथों से बने पदारोहन कार्ड का एवं क्लब के पहले बुलेटिन उड़ान का विमोचन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन कृति जैन व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्रीमती भूमिका जैन द्वारा किया गया।
चेयरमैन द्वारा सेवा कार्यो का विजिट किया गया। जिसमें क्लब द्वारा दिव्यांग केंद्र में फनीचर दिया गया, वृक्षारोपण के साथ दो गांव की सभी महिलाओं को सेनेट्री नेपकीन वितरित किए गए। सभा मे रोटरी डिस्ट्रिक्ट की पीडीसी शोभना भार्गव, सुनीता जैन, जतन जैन, रजनी अग्रवाल, के साथ क्लब कोषाध्यक्ष करिश्मा जैन, सदस्य हर्षिता गर्ग, अंकिता शिवहरे, प्रीति गुप्ता, प्रतिमा शर्मा, विधि जैन, आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









