बस्ते जमा कर हड़ताल पर गए पटवारी
Aug 10 2021
ग्वालियर। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से केवल बाढ़ प्रभावित इलाकों मेें पदस्थ सभी पटवारी अपनी संबंधित तहसील में हल्के से संबंधित बस्ते जमा कर प्रदेश पटवारी संघ के आह्नान पर कलमबद्व हड़ताल पर चले गए। पटवारियों द्वारा कार्यालयों व हल्के से दूरी बनाने बाद राजस्व संबंघित कामकाज प्रभावित होने के साथ ही लोगों को परेशानी का सामना करते न्यूकलेक्ट्रेट से लेकर जिले की सभी तहसीलों में देखा गया।
जिला पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश पटवारी संघ के आह्नान पर दो अगस्त पटवारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिन की कलमबद्व हड़ताल शुरु की थी। लेकिन जिले के कई ब्लाकों में आई बाढ़ के कारण पटवारियों ने अपनी कमलबद्व हड़ताल स्थगित कर दी थी और प्रशासन के साथ बाढ़ पीडि़त गांवों में राहत प्रबंधन में जुट गए थे। राजपूत ने बताया कि जिले की तीन तहसील जो बाढ़ आपदा से ग्रस्त है इन तहसीलों को छोड़कर सभी तहसीलो में पदस्थ पटवारी मंगलवार से तहसील कार्यालय में बस्ते जमा कर कमलबद्व हड़ताल पर चले गए है। पटवारी संघ ने प्रदेश शासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है कि आगामी पांच दिनों में मांगी नहीं मानी गई तो पटवारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









