रासेयो द्वारा पर अंकुर कार्यक्रम के तहत किया वृक्षारोपण
Aug 09 2021
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर शासन के अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत आम, पीपल और बरगद के पौधों का रोपण जैन मंदिर प्रांगण गेंडेवाली सड़क में किया। वृक्षारोपण अभियान में रासेयो जिलासंगठक डॉ. मनोज अवस्थी, भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांतीय सचिव डॉ. शिवकुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, महाविद्यालय पूर्व छात्रपरिषद के नवलकिशोर कुशवाह, रासेयो जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यालय सहायक पुनीत बंसल आदि ने सहभागिता कर पौधरोपण किया तथा वायुदूत एप के माध्यम से जानकारी शासन को भेजी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जल्दी ही बड़े स्तर पर रासेयो द्वारा छात्रों के साथ अभियान चलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिससे आने वाले दिनों में शहर की हवा को ऑक्सीजन मिल सकेगी। अभी अंकुर अभियान के अंतर्गत सभी रासेयो छात्र एक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









